शिवभक्ति में रमे कांवड़िया भगवामय हुआ पंडरिया
आज पंडरिया नगर आगमन पर उमड़े जन आस्था और शिवभक्तों के सैलाब ने पूरे पंडरिया विधानसभा को भक्तिमय एवं भगवामय कर दिया। इतना अपनत्व,स्नेह और भव्य स्वागत के लिए मैं सभी शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
सनातन संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा, जो भक्ति, समर्पण और सामूहिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है।
शिवभक्तों का यह विशाल जनसमूह सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति विश्वास का प्रतिबिंब है जो बताता है कि भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास आज भी उतना ही शास्वत व अनंत है।
सभी पर माँ नर्मदा और महादेव की कृपा बनी रहे।



