कवर्धा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी के साथ महिला थाना का शुभारंभ किया।

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

आज कवर्धा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी के साथ महिला थाना का शुभारंभ किया।  इस पुलिस थाने की स्थापना से जिले की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी वहीं उनपर होने वाले अपराध पर अंकुश भी लगेगा। इस सौगात के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी का आभार व्यक्त करती हूं।

हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही उनकी सुरक्षा एवं कानूनी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, महिला पुलिस थाने की पूरी टीम एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

**जिला कबीरधाम**  

**इतिहास रचते हुए महिला पुलिस ने पहली बार दी मुख्य अतिथि को सलामी**  

कबीरधाम जिले में महिला थाना के उद्घाटन के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने पहली बार किसी मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को महिला थाना के ही कर्मचारियों ने सलामी दी। यह ऐतिहासिक पल महिला सशक्तिकरण और पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बन गया।  

– महिला पुलिसकर्मियों ने पहली बार मुख्य अतिथि को सलामी देकर अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।  

  

– मुख्य अतिथि श्री विजय शर्मा ने महिला पुलिस बल के साहस और समर्पण की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक क्षण बताया।    

इस अवसर पर जिले के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के सदस्यों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक पल की सराहना की।

Related posts