जिला पंचायत कबीरधाम, सभाकक्ष में भारत रत्न एवं संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती व समरसता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
कार्यक्रम में बाबा साहेब जी के अनमोल वचनों एवं आदर्शों को स्मरण कर नमन किया और सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र के क्रियान्वयन हेतु अनुबंध निष्पादन किया ताकि आम नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का सतत संघर्ष, आने वाली हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनकी दूरदर्शिता और संघर्ष से प्रेरित होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं, ताकि हर शोषित व वंचित वर्ग को उसका अधिकार मिल सके।
आज भाजपा कार्यालय रणवीरपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित उनकी जीवनी पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।
सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करने के लिए बाबा साहब ने जो मानवीय मूल्य हमें संविधान के रूप में दिया उसके प्रति पूरा भारतवर्ष कृतज्ञ है।
समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
जय माँ शीतला🚩
आज ग्राम रणवीरपुर में हम सभी की आराध्य श्री शीतला माता मंदिर में विराजित माता की प्राचीन मूर्ति का पूरे विधि-विधान से समस्त ग्रामवासियों के साथ नव्य-दिव्य मंदिर में भव्य प्रतिस्थापना की गई।
इस मंगल अवसर पर सहपरिवार शामिल होकर मातारानी की पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उपस्थित समस्त ग्रामवासियों और भक्तजनों को इस पावन बेला की शुभकामनाएं दी एवं समूचा गांव भक्ति के भव सागर में उत्साहित दिखे। माँ शीतला के आशीर्वाद से हमेशा हम सभी के जीवन में खुशहाली और उत्सव सदा बनी रहे यही मंगलकामना है।





