6 जुलाई रविवार को शासकीय आत्मानंद विद्यालय,पंडरिया में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधानसभा अध्यक्ष जी के आगमन और स्वागत की तैयारी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 6 जुलाई रविवार को शासकीय आत्मानंद विद्यालय,पंडरिया में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय Dr Raman Singh जी द्वारा महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं महतारी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के पूर्व बुधवार को पंडरिया में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधानसभा अध्यक्ष जी के आगमन और स्वागत की तैयारियों के संबंध में  सभी  नगर पंचायत एवं नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीयों की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी के साथ समस्त पदाधिकारियों के साथ  स्वागत व कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्ययोजना एवं रूपरेखा तय कर सभी को दायित्व दिए गए।

Related posts