पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पी.जी.कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में पंडरिया विधानसभा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला मंथन स्मार्ट टीचर का शुभारंभ किया।

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

सबको शिक्षा, बेहतर शिक्षा आज पी.जी.कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में पंडरिया विधानसभा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला “मंथन स्मार्ट टीचर” का शुभारंभ किया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. अजीत वरवंडकर जी द्वारा शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया। इसके साथ मैनें भी शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान आगामी परीक्षाओं के परिणाम तथा पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की साथ ही क्लास रूम मैनेजमेंट के माध्यम से हम कैसे बच्चों को कुछ नया व रचनात्मक कार्य के लिए प्रोत्साहित करें इसपर भी अपने विचार साझा किए।
हमारा प्रयास है कि विद्यार्थीयों के साथ-साथ हमारे शिक्षक भी वर्तमान परिदृश्यों के साथ आधुनिकता व एजुकेशन को एक साथ लेकर आगे बढ़े, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू जी, कवर्धा जनपद उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र साहू जी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री रूपेश जैन जी, जिला शिक्षा अधिकारी, तीनों विकासखंड के शिक्षा अधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related posts