नगर पंचायत इंदौरी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
previous arrow
next arrow

आज नगर पंचायत इंदौरी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया और उनसे संवाद कर महत्वपूर्ण सुझावों से भी अवगत हुई। 

इस दौरान हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण कर नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया और डबल इंजन भाजपा सरकार की हितकारी शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को बधाई दी।

पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन ही लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है, और हमारी सरकार इस दिशा में सतत संकल्पित है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और मुख्यमंत्री माननीय श्री Vishnu Deo Sai जी के “जनसेवा और सुशासन” के प्रति यह अभियान एक सशक्त कदम है।

इस अवसर पर नगर पंचायत इंदौरी की अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई मांडले जी, उपाध्यक्ष श्री जसवंत साहू जी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts