थाना कुकदुर के सभी पुलिस जवानो भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दिए

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

थाना कुकदुर के सभी पुलिस जवानो भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दिए

वनबंधु परिषद एकल अभियान (एकल विद्यालय) अंचल राजनांदगाव केंद्र डोंगरगढ़ संच कुकदुर के अंतर्गत पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से चलता है जिसमे 1. प्राथमिक शिक्षा 2. आरोग्य शिक्षा 3. ग्राम विकाश शिक्षा 4. स्वाभिमान जागरण शिक्षा 5. संस्कार शिक्षा के माध्यम से विद्यालय ग्रामों में 4 से 14 साल के छोटी छोटी बच्चों को आचार्य दीदी भैया के माध्यम से 3. घंटे का निशुल्क गुरुकुल पद्धति से बच्चों को बालगीत के माध्यम से गिनती जोड़ना घटाना गुढ़ा भाग छोटे छोटे कहानी भजन और देशभक्ति गीत के माध्यम से बच्चों को आचार्यो के द्वारा अपने ही ग्राम मे पढ़ाया जाता है, जिसमे ग्राम समिति के निगरानी मे यह विद्यालय चलाया जाता है.,

और हमारे आचार्य भाई बहनों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ देश के वीर जवानो के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम हर्ष के साथ थाना कुकदुर मे सभी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुवे उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दिया गया.,इस कार्यक्रम में उपस्थित संच समिति से श्रीमान आशाराम शिव जी (सचिव) तथा संच प्राथमिक शिक्षा प्रमुख श्रीमान रामचंद्र धुर्वे जी और सभी आचार्य दीदी भईया इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्वल भविष्य की कामना किया गया.,

जय श्री राम, वन्देमातरम

Related posts