मृदात्मा को श्रद्धांजलि: लुकम सिंह टेकाम जी के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
मृदात्मा को श्रद्धांजलि: लुकम सिंह टेकाम जी के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी
कुकदुर/पंडरिया: ग्राम मुनगाडीह के निवासी श्री लुकम सिंह टेकाम जी के निधन के पश्चात आयोजित दसगात्र कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा जी की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में रामगोपाल वट्टी शामिल हुए।
इस दुःखद अवसर पर रामगोपाल वट्टी ने शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और विधायक भावना दीदी की ओर से परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे और विधायक दीदी पूरी तरह से परिवार के साथ एक सदस्य के रूप में खड़े हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मृत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इस दौरान ग्रामवासी और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts