सामुदायिक भवन, पंडरिया में माताओं-बहनों के लिए तीज मिलन समारोह का में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा 

lok sev
previous arrow
next arrow

सामुदायिक भवन, पंडरिया में माताओं-बहनों के लिए तीज मिलन समारोह का में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा

आज सामुदायिक भवन, पंडरिया में हमारी माताओं-बहनों के लिए तीज मिलन समारोह का में शामिल हुई। इस दौरान लगभग 2500 से अधिक महिलाओं के साथ हर्ष व उल्लास के साथ तीज उत्सव मनाया।

इस दौरान लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी परंपराओं की अनुपम झलक वहाँ सजीव हुई।

इस अवसर पर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी माताओं-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें विजयी महिलाओं को पुरस्कृत कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है। इस आयोजन के माध्यम से हमने हमारी माताओं-बहनों को प्रोत्साहित करने के साथ ही देश-प्रदेश व समाज के विकास के साथ ही हमारी पारंपरिक पर्वों को सहेजने में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम में भाजपा कबीरधाम जिला एवं विधानसभा पंडरिया की महिला मोर्चा की बहनें, पदाधिकारी एवं क्षेत्र की माताएं-बहनें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Related posts