कुकदुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लोखान के शासकीय प्राथमिक शाला डिस्मेंटल होने के 2 वर्ष बाद, भी अभी तक स्कुल भवन नहीं बना

lok sev
previous arrow
next arrow
शासकीय प्राथमिक शाला लोखान के स्कुल भवन डिस्मेंटल होने के 2 वर्ष बाद भी अभी तक स्कुल भवन नहीं बना नतीजा ग्राम पंचायत लोखन के एक अतिरिक्त भवन में शासकीय प्राथमिक शाला लोखान की एक कक्ष में पांच कक्षाएं लग रही है ।
जानकारी के अनुसार कुकदुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लोखान के ग्राम पंचायत मुख्यालय में शासकीय प्राथमिक शाला लोखान संचालित हो रहा था जो जर्जर हो गया था स्कुल भवन जर्जर होने पर भवन को डिस्मेंटल कर दिया गया लेकिन डिस्मेंटल होने के 2 वर्ष के बाद भी अभी तक नया मुख्य स्कुल भवन या अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है जिससे ग्राम पंचायत लोखान के अतिरिक्त कक्ष में एक से पांचवीं तक कक्षाएं लग रही है जिससे अच्छी तरह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है ।

शासकीय प्राथमिक शाला लोखान के प्रधान पाठक सुनील सिंह ठाकुर ने बताया कि इस विद्यालय मे एक प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक इस तरह से दो कार्यरत हैं जिसमें से एक सहायक शिक्षक एलबी संकुल समन्वयक बन गया है इस तरह मेरे एवं समन्वयक के द्वारा लगातार विभाग से स्कूल भवन की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसलिए हम लोग पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष में कक्षा लगा रहे है।
सरपंच ग्राम पंचायत लोखान के सरपंच अभय मरावी ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक निवेदन कर चुका है लेकिन अभी तक स्कूल भवन को बनाने में कोई पहल नहीं किया जा रहा है।
दर्ज संख्या –
कक्षा दर्ज
1ली 10
2री 04
3री 07
4थी 07
5वीं 09
कुल 38

Related posts