पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बिरुहूलडीह में चौपाल लगाकर आवास पूरा करने ग्रामीणों से की चर्चा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बिरुहूलडीह में चौपाल लगाकर आवास पूरा करने ग्रामीणों से की चर्चा कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बिरुहूलडीह में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवास का घर-घर निरीक्षण करते हुए चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। आवास का निर्माण समय पर पूरा करने, कार्यों की बारीकियां, सामग्रियों की उपलब्धता, सेंट्रिंग प्लेट जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर एक-एक हितग्राहियों से बात की गई। जन चौपाल का आयोजन पेड़ के नीचे बैठकर किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक आवास मित्र तथा बड़ी संख्या में आवास हितग्राही उपस्थित रहे। चौपाल में जिला पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक दुर्गेश शर्मा, विकासखंड समन्वयक जनपद पंचायत पंडरिया दीपेश चंद्रवंशी एवं ग्राम पंचायत के संबंधित तकनीकी सहायक भी उपस्थित थे। चौपाल के दौरान आवास निर्माण में हो रहे परेशानियों को ग्रामीणों ने सभी के सामने रखा। उल्लेखनीय है कि जनमन आवास का निर्माण विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों के लिए कराया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हितग्राहियों की समस्याओं को सुन कर उसका त्वरित निदान किया जा रहा है। ऐसे हितग्राही जिनके आवास का प्लास्टर पूर्ण हो गया है उसको दो दिवस के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने, छत स्तर पर निर्माणाधीन आवास को 15 सिंतबर के पहले छत तक पूर्ण करने एवं ऐसे आवास जो प्लिंथ स्तर पर है उसको 10 सितम्बर तक छत स्तर पर लाने तथा अप्राम्भ आवास को 5 दिवस के भीतर प्रारंभ करके प्लिंथ स्तर तक लाने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts