कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर, सोमवार, सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका जी ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में परिसर का संक्षिप्त प्रवास किया।
राज्यपाल श्री डेका जी ने विश्वविद्यालय का अकादमिक मूल्यांकन, गुणवत्ता एवं विकास और छात्र-छात्राओं को उत्तरोत्तर शैक्षणिक उन्नयन के लिए प्रेरित किया।
एआई एवं मीडिया शोध केंद्र और नव परिवर्तित सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के कर कमलों से शुभारंभ किया गया।
राज्यपाल श्री डेका जी ने विश्वविद्यालय के प्रेरणा स्त्रोत ऋषि तुल्य स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने स्व. ठाकरे जी के सानिध्य में बिताए गए अवसरों और प्रेरणादायी उद्धरणों को साझा किया।
राज्यपाल श्री डेका जी ने कहा कि नारी शिक्षा, उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय सावित्री बाई फुले जी की स्मृति में कन्या छात्रावास का नामकरण किया गया है। इस सुविधाओं से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल की छात्राओं को मीडिया शिक्षा में सहायता व सफलता मिलेगी।



