क्षेत्रवासियों के सुगम आवागमन हेतु ₹20 लाख 34 हजार की लागत से होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
previous arrow
next arrow
आज ग्राम गोरखपुर खुर्द और बनिया में क्षेत्रवासियों के सुगम आवागमन हेतु ₹20 लाख 34 हजार की लागत से होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु हम कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीण सुविधाओं और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम, गांव-गांव तक पहुँचेगा विकास का प्रकाश
जनता की सुविधा और ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा ने एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखी है। शुक्रवार को उन्होंने 49 लाख 52 हजार रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस दौरान गोरखपुर खुर्द, बनिया, डुमरिया, मजगांव और रणजीतपुर गांवों में सीसी रोड, पुलिया, भवन निर्माण और विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कई कार्यों का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि —
“यह सभी कार्य समृद्ध और सशक्त पंडरिया की आधारशिला हैं। पहले की सरकारों में जहां पंडरिया उपेक्षित रहा, वहीं अब डबल इंजन की भाजपा सरकार के सुशासन में यह क्षेत्र निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। ग्रामीण परिवारों की सुविधा और जीवन स्तर को सुधारना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछ रहा है, हर गली में प्रकाश व्यवस्था हो रही है और स्वच्छता से लेकर पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts