दीपावली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक पहल — गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के अवसर पर किसानों के हित में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार को पंडरिया स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित “बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस” का लोकार्पण किया और गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ रुपये के बोनस भुगतान की सौगात दी।



