थाना कुकदूर से बड़ी खबर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका मामला दर्ज

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
थाना कुकदूर से बड़ी खबर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका मामला दर्ज
कुकदूर से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता, अपहरण की आशंका पर मामला दर्ज
कुकदूर। थाना क्षेत्र कुकदूर अंतर्गत टिकरापारा निवासी एक किसान की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकरापारा कुकदूर निवासी प्रार्थी खेती-किसानी का कार्य करता है और उसके
सबसे बड़ी पुत्री कु. द्रोपती आर्मी (उम्र 17 वर्ष 08 माह 11 दिन, जन्म तिथि 06 अप्रैल 2008) पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदूर में कक्षा 9वीं तक अध्ययनरत थी, जिसे वह लगभग तीन वर्ष पूर्व छोड़ चुकी थी।प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 को रात्रि करीब 9 बजे उसकी पुत्री द्रोपती यह कहकर घर से बाहर निकली कि वह पेशाब के लिए जा रही है, लेकिन लगभग एक घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी।
इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास के मोहल्लों, जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों के यहां लगातार खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को बिना अनुमति वैध संरक्षण से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि नाबालिग की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Related posts