भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी जिला कबीरधाम में “स्वदेश दर्शन योजना 2.0” के तहत भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य के भूमिपूजन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी जिला कबीरधाम में “स्वदेश दर्शन योजना 2.0” के तहत भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह में पधारे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की और भूमिपूजन समारोह में शामिल हुई। नववर्ष के प्रथम दिन भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था रखने वाले हम सभी लाखों-करोड़ों भक्तों के लिए यह अत्यंत ही सुखद और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ क्षण है। यह कॉरिडोर न केवल मंदिर की दिव्यता एवं भव्यता को और निखारेगा, बल्कि हमारी सनातन विरासत को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढ़ियों तक आस्था के इस केंद्र को सुरक्षित रखेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में आस्था के केंद्रों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प साकार हो रहा है—अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर भोरमदेव मंदिर इसका सशक्त उदाहरण है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी द्वारा इस सौगात के लिए पूरे कबीरधाम जिला की जनता की ओर से आभार व्यक्त करती हूं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, श्री राजेश अग्रवाल जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts