कबीरधाम में कांग्रेस सेवादल की मासिक बैठक संपन्न, डिजिटल माध्यम से जनसेवा को गति देने पर जोर
पंडरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में 3 अगस्त को कबीरधाम जिले में कांग्रेस सेवादल की एकदिवसीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को गति देने को लेकर चर्चा की।
कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कहा कि सेवादल को वर्तमान समय के साथ कदमताल करते हुए डिजिटल फॉर्म में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में आपदा प्रबंधन और लीगल सेल की अलग-अलग टीम बनाई गई है। इन टीमों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सेवादल के साथियों की सहभागिता से जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनोज वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र जागड़े, जिला कांग्रेस महासचिव गोपाल चंद्रवंशी, प्रशांत परिहार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव डॉ. जयप्रकाश बारले, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव वाल्मीकि वर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पदुम सेन और पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष रामसजीवन धुर्वे ने आभार व्यक्त करते हुए बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव रोशन सिंह राजपूत, डॉ. जयप्रकाश बारले, वाल्मीकि वर्मा, जिलाध्यक्ष पदुम सेन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सितेश चंद्रवंशी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केसरवानी, भागीरथी साहू, रामसजीवन धुर्वे, यूनेश कौशिक, प्रमिला पांडे, पंच बाई, नरेंद्र धुर्वे, अफजल खान, भूपेंद्र राजपूत, राजेंद्र, वैशाखूराम, सुखचंद, राजकुमार धुर्वे, प्रशांत सिंह बैस, रमा विश्वकर्मा, लुकेश वर्मा, नीलादेवी पोर्ते, दुजेराम जायसवाल, राहुल सिन्हा, रामु लाझी सहित सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।