क्रिकेट टूर्नामेंट वनांचल कुई में टीमों ने दिखाया जज्बा प्रथम खुड़िया मुंगेली, द्वितीय कुई कबीरधाम, टीम ने मारी बाजी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
क्रिकेट टूर्नामेंट वनांचल कुई में टीमों ने दिखाया जज्बा प्रथम खुड़िया मुंगेली, द्वितीय कुई कबीरधाम, टीम ने मारी बाजी
वनांचल क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राम कुई में चल रहे क्रिकेट मैच का समापन किया गया फाइनल मैच के मुख्य अतिथि श्रीमान धनसिंह (बनवाली)धुर्वे, विशिष्ट अतिथि बसंत वाटिया (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुई कुकदूर),कृष्ण कुमार कुंभकार शिवकुमार धुर्वे (जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3), कन्हैया रजक (युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुई कुकदूर), जोनू लहरे (सरपंच ग्राम पंचायत कुई), साधु राम कोठारी, आनंद मरावी(उप सरपंच कुई ), राधेश्याम वाटिया,कृपाराम धुर्वे, अजीत धुर्वे माखन धुर्वे,खेलन सिंह धुर्वे, जूठेल कोठारी, एवं गांव की समस्त गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए । पहला सेमीफाइनल कुकदुर वर्सेस खुडिया के बीच, निर्धारित 12-12 ओवरों का खेला गया। जिसमें कुकदूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाया, जिसको खुड़िया ने 10 ओवरों में ही जीत हासिल कर लिया। दूसरा मैच फाइनल मैच कुई वर्सेस खुड़िया के बीच , निर्धारित 12 -12 ओवरों का खेला गया, जिसमें कुई पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, इसके जवाब में खुड़िया शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में जीत हासिल कर लिया. जिसमें खुड़िया के बल्लेबाज रामकुमार के द्वारा शानदार 85 रनों का पारी खेला गया। वनांचल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज डॉ विनय धुर्वे को मिला। फाइनल मैच का दिन दर्शकों की भरमार संख्या से भरी हुई थी चारों दिशाओं में हजारों की संख्या में दर्शकों का भीड़ जमा हुआ था। जो वनांचल टूर्नामेंट वनांचल के तिहार क्रिकेट आयोजन का शोभा बढ़ा रहा था।

Related posts