शासकीय माध्यमिक विद्यालय पोलमी में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य में विद्यार्थियों के बीच गाय के महत्व तथा पंचगव्य के वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025” के अंतर्गत पंडरिया विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय पोलमी में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में कुल 33 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। यह परीक्षा माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें गौ माता के सांस्कृतिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
गौ विज्ञान परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, गौ संरक्षण तथा पंचगव्य के उपयोग से जोड़ना है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा रहा है। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं गौमय उत्पादों की किट प्रदान की जाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों में इस परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया और ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।



