कबीरधाम: कामठी में गूँज रही प्रभु श्री राम की महिमा, साध्वी प.नीलम गायत्री की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कबीरधाम: कामठी में गूँज रही प्रभु श्री राम की महिमा, साध्वी प. नीलम गायत्री की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब
कुकदुर/पण्डरिया: जिले के कुई कुकदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ बाजार चौक में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय श्री रामकथा के माध्यम से श्रद्धालु प्रभु श्री राम के आदर्शों से सराबोर हो रहे हैं।
मुख्य आकर्षण: चित्रकूट धाम की ‘कोकिला’
कथा के मुख्य वक्ता के रूप में जगदगुरु श्रीरामभद्राचार्य जी की परम शिष्या और राष्ट्रीय प्रवक्ता (मानस मणि) साध्वी पं. नीलम गायत्री जी पधारी हैं। चित्रकूट धाम से आईं साध्वी जी की ओजस्वी और मधुर वाणी के कारण उन्हें ‘कोकिला’ की उपाधि दी गई है। उनके मुखारविंद से रामकथा सुनने के लिए केवल कामठी ही नहीं, बल्कि पण्डरिया और आसपास के पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
प्रारंभ: 29 जनवरी 2026
विश्राम: 02 फरवरी 2026
समय: प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से प्रभु इच्छा तक
स्थान: बाजार चौक, ग्राम-कामठी, जिला-कबीरधाम (छ.ग.)
क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह
आयोजन के पहले दिन से ही कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से इस भव्य कथा का आयोजन किया गया है। साध्वी जी द्वारा रामचरितमानस के प्रसंगों की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक व्याख्या युवाओं को भी विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।
समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने श्रद्धापूर्वक इस धर्ममयी गंगा में डुबकी लगाने की अपील की है।

Related posts