श्रीमती मधु यादव कुकदुर महिला मोर्चा मण्डल की उपाध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों में हर्ष की लहर
कुकदुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और सक्रियता को देखते हुए महिला मोर्चा मण्डल कुकदुर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें क्षेत्र की सक्रिय और कर्मठ महिला नेत्री श्रीमती मधु यादव को उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का कहना है कि श्रीमती मधु यादव के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी।
अपनी नियुक्ति पर श्रीमती मधु यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और शासन की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।