शोक समाचार: खुड़िया निवासी श्रीमती उर्मिला बाई महेश्वरी का निधन
मुंगेली/खुड़िया: अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्राम खुड़िया (बाजार पारा) निवासी श्रीमती उर्मिला बाई महेश्वरी (पति श्री अदालत महेश्वरी) का आज शाम मुंगेली अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। बताया गया कि अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण उनकी मृत्यु हुई।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र और सगा समाज में शोक की लहर है। परिजनों ने जानकारी दी है कि दिवंगत श्रीमती उर्मिला बाई महेश्वरी की अंतिम यात्रा आज दिनांक 06/02/2026, दिन शुक्रवार को उनके गृह ग्राम खुड़िया से निकलेगी।
अंतिम संस्कार का समय: सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच।
स्थान: खुड़िया (बाजार पारा)।
समस्त सगा समाज और शुभचिंतकों से निवेदन है कि अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करें।
शोकाकुल परिवार:
श्री अदालत महेश्वरी एवं समस्त महेश्वरी परिवार, खुड़िया (बाजार पारा)