पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी 5 करोड़ की सड़क की सौगात, रैतापारा में हुआ भूमिपूजन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी 5 करोड़ की सड़क की सौगात, रैतापारा में हुआ भूमिपूजन
पंडरिया: क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम रैतापारा में नई सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना (PMGSY) के अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क ML 05 मेनरोड से रैतापारा तक (7.50 किमी) क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी।
सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इस सड़क के निर्माण से ग्राम पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बारहमासी पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। अब ग्रामीणों को कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा।
डबल इंजन सरकार का आभार
विधायक भावना बोहरा ने इस बड़ी सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।”
विकास को मिलेगी गति
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है। मजबूत अधोसंरचना से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण होगा।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सौगात के लिए विधायक का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया

Related posts