रायपुर में ‘मनरेगा बचाओ युवा महापंचायत’ का आयोजन, युवाओं ने दिया बड़ा संदेश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
रायपुर में ‘मनरेगा बचाओ युवा महापंचायत’ का आयोजन, युवाओं ने दिया बड़ा संदेश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा) के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ युवा महापंचायत’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने मनरेगा के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि योजना पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुई ब्लॉक के युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कन्हैया रजक, पंडरिया विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री रामकृष्ण कृशे, उपाध्यक्ष संतराम यादव, नंदराम पन्द्राम, जलेश मसकोले, संदीप उईके, अजित जोगी धुर्वे, जीवन उईके, ओमप्रकाश धुर्वे, मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह, बसंत बघेल, रामवतार पन्द्राम, मानस धुर्वे, पूर्व सरपंच सिंगपुर श्री झगड़ मरकाम, सह-सचिव महेंद्र पन्द्राम, बिहारी धुर्वे, परमेश्वर धुर्वे, फूलसिंह, छोटेलाल धुर्वे, ओमप्रकाश बंजारे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान और काम के अधिकार की ढाल है। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे मनरेगा के मूल अधिकारों की रक्षा, हर हाथ को काम, समय पर उचित मजदूरी और गरीबों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब, दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा और श्री आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
‘मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत’ के जरिए युवाओं ने भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में संघर्ष जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा— “हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी

Related posts