पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
विधायक भावना बोहरा ने 3 करोड़ से अधिक की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के साथ ही सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक और क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की इस सौगात के लिए बधाई दी। यह सड़क निर्माण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों में शामिल था, जिसकी पूर्ति से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुल-पुलिया सहित सुदृढ़ सड़क निर्माण से वर्षभर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।



