वनांचल बैगा ग्राम पंचायत आगरपानी की सरपंच ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
वनांचल बैगा ग्राम पंचायत आगरपानी की सरपंच ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र की ग्राम पंचायत आगरपानी की सरपंच जोनिहा बाई बैगा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नया रायपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

सरपंच जोनिहा बाई बैगा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका ग्राम पंचायत वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित है, जहां आज भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। गांव में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरपंच की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को ग्राम पंचायत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस दौरान सरपंच जोनिहा बाई बैगा ने अपने पंचायत के सभी पंचों को भी नया रायपुर स्थित विधानसभा का भ्रमण कराया। विधानसभा भवन के भ्रमण के दौरान पंचों ने राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह दौरा उनके लिए शैक्षणिक और प्रेरणादायी अनुभव साबित हुआ।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को शासन व्यवस्था को समझने और अपने क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं ग्रामीणों को भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद ग्राम पंचायत आगरपानी की समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Related posts