कामठी पंड्रीखार मोड़ पर देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन युवक घायल

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कामठी पंड्रीखार मोड़ पर देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन युवक घायल
कुकदुर/पंडरिया:
ग्राम कामठी पंड्रीखार मोड़ के पास बीती रात लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दो युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक अन्य व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे तत्काल मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह महिडबरा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल की ओर लौटकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में एक युवक ग्राम मुंगाडीह का निवासी है, जबकि दो अन्य ग्राम भड़गा के बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए सभापति दीपा धुर्वे ने तुरंत पंडरिया क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस त्वरित और मानवीय सहयोग के लिए पीड़ित परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा और सभापति दीपा धुर्वे के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों का इस तरह तुरंत मदद के लिए आगे आना सराहनीय है।
“जनसेवा ही हमारा संकल्प है, संकट की घड़ी में साथ खड़े रहना ही सच्ची जनप्रतिबद्धता है।”

Related posts