ग्राम कामठी व ताइतिरनी में पेयजल समस्या का समाधान: बोर खनन कार्य से ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक भावना बोहरा का जताया आभार

lok sev
previous arrow
next arrow
ग्राम कामठी व ताइतिरनी में पेयजल समस्या का समाधान: बोर खनन कार्य से ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक भावना बोहरा का जताया आभार
कबीरधाम जिले के अंतर्गत पंडरिया विकासखंड के ग्राम ताइतिरनी (महामाया मंदिर के पास), ग्राम पंचायत दमगढ़ में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु बोर खनन की मांग पंडरिया विधायक भावना बोहरा को अवगत कराई गई थी, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए गांव में बोर खनन कार्य प्रारंभ करवाया।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे दैनिक जीवन, पशुपालन और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे। विशेषकर गर्मी के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। ऐसे में विधायक भावना बोहरा द्वारा तत्परता दिखाते हुए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान करना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
आज ग्राम ताइतिरनी में बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। इस कार्य के माध्यम से आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। ग्राम के प्रमुख सरपंच प्रतिनिधि संतराम मुस्कुले, कुकदूर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल ओट्टी, मोहित यादव, द्वारिका प्रसाद, ईश्वर परस्ते सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने विधायक भावना बोहरा के इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पहल केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, जिससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर पेयजल समस्या के समाधान हेतु बोर खनन एवं जल आपूर्ति से संबंधित कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति न बने और प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधायक भावना बोहरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। इस पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यदि जनप्रतिनिधि संवेदनशील हों तो ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।
अंत में पूरे ग्रामवासियों ने विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य आने वाले समय में ग्राम ताइतिरनी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts