पोलमी (भंगीटोला) में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलमी (भंगीटोला) में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया, जहां सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी।
कार्यक्रम के दौरान कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, पुरुषों, बच्चों एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा।



