सरईसेत में तीन संकुलों की संयुक्त समीक्षा बैठक, पूर्व शैक्षिक समन्वयक रामानुज राजपूत को दी भावभीनी विदाई
कोदवा गोड़ान। विकासखंड अंतर्गत संकुल चतरी, संकुल कोदवा-गोड़ान एवं संकुल सरईसेत की संयुक्त समीक्षा बैठक सरईसेत में आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रभावी शैक्षणिक वातावरण, नियमित मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रधान पाठक विद्यालयवार कार्ययोजना बनाकर शासकीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तथा पाठ्यक्रम का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करें।



