भाजयुमो जिला कबीरधाम में संगठन विस्तार, नरोत्तम साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

lok sev
previous arrow
next arrow
भाजयुमो जिला कबीरधाम में संगठन विस्तार, नरोत्तम साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी का विशेष मार्गदर्शन रहा।
घोषित टीम में नगर पालिका परिषद पंडरिया के सभापति नरोत्तम साहू को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नरोत्तम साहू को एक जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
नरोत्तम साहू की नियुक्ति पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे युवाओं को संगठित कर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम साहू ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है और वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
भाजयुमो की नई कार्यकारिणी के गठन से कबीरधाम जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts