कामठी मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं, भगवान के वस्त्र जलाने के आरोप से गांव में आक्रोश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कामठी मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं, भगवान के वस्त्र जलाने के आरोप से गांव में आक्रोश
कुकदूर/कामठी: थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी एक बार फिर विवादों के चलते चर्चा में आ गया है। हाल ही में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गांव के मंदिर में भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान हनुमान को चोला और लागोट अर्पित किए थे। मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की सेवा में लीन थे।
लेकिन इस धार्मिक आयोजन के एक दिन बाद, शनिवार 4 अप्रैल 2026 को एक विवादित घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति रामसिंह की पत्नी, जो बड़ादेव के पुजारी परिवार से जुड़ी बताई जा रही है, ने मंदिर में चढ़ाए गए हनुमान जी के चोला और लागोट को निकालकर जला दिया।
इस घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताया जा रहा है। मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें महिला द्वारा भगवान के वस्त्र उतारते हुए दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यह भी सामने आ रहा है कि गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते इस घटना ने और तूल पकड़ लिया है।
ग्रामीणों द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Related posts