कुई-कुकदूर महाविद्यालय में फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदूर महाविद्यालय में फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
जिला कबीरधाम के शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वाधान में फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम (FEP) की पांचवीं कड़ी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देना एवं अध्यापन की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के तहत सुश्री रिया ठाकुर, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति शास्त्र) द्वारा “पादप कोशिका एवं उसके कार्य” विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सरल एवं प्रभावी तरीके से पादप कोशिका की संरचना और उसके प्रमुख घटकों—जैसे कोशिका भित्ति, कोशिका झिल्ली, केंद्रक, साइटोप्लाज्म, क्लोरोप्लास्ट एवं वैक्यूल—का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि क्लोरोप्लास्ट प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। वहीं, कोशिका भित्ति कोशिका को मजबूती और आकार प्रदान करती है तथा वैक्यूल जल एवं अन्य आवश्यक पदार्थों के भंडारण में सहायक होता है।
व्याख्यान के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने विषय को रुचिपूर्वक सुना और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ता ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान करते हुए विषय को और अधिक सरल एवं रोचक बना दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया, जिसमें वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन महाविद्यालय में गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related posts