विकास की नई पहचान बनी दीपा दीदी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 में एक वर्ष में 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार 856 रुपये के विकास कार्यों की सौगात कबीरधाम -कुई कुकदुर कोदवा गोड़ान
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती दीपा -पप्पू धुर्वे जी द्वारा एक वर्ष के भीतर विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात दी गई है! क्षेत्र में सड़क, चेकडैम,पेयजल, पंचायत भवन, स्कूलों में आर ओ मशीन एवं एल डी लाईट,मुक्ति धाम शेड सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है!
क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए दीपा दीदी जी ने ग्राम पंचायत पंचायत कामठी के आश्रित ग्राम कड़मा में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत कराया!इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोलमी में 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत विचारपुर के आश्रित ग्राम टकटोईया में 2 लाख 60 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत मुनमुना में 7 लाख 80 हजार रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए! ग्राम पंचायत डालामौहा के आश्रित ग्राम चियांडाड़ में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य के साथ -साथ शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आर ओ मशीन एवं एल ई डी लाईट हेतु 1 लाख 76 हजार 477 रुपये -1 लाख 76 हजार 477 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई ! वहीं ग्रामीणों की पेयजल सुविधा को ध्यान में रखते हुए चियाडाड़ में 2 लाख 24 हजार रुपये का पानी टैंकर भी स्वीकृति कराया गया !
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कामठी में 18 लाख 17 हजार 159 रुपये तथा ग्राम पंचायत बदना के आश्रित ग्राम घोघरा खुर्द में 16 लाख 50 हजार 200 रुपये की लागत से चेकडैम निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं !
ग्राम पंचायत मंझोली रवन में मुक्ति धाम शेड निर्माण हेतु 3 लाख 25 हजार 863 रुपये तथा ग्राम पंचायत खाम्ही में पंचायत भवन फर्नीचर एवं रखरखाव कार्य हेतु 3 लाख 52 हजार 954 रुपये की स्वीकृति भी दी गई है !
पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत छींदीडीह के आश्रित ग्राम सारपानी ,भेंड़ागढ़ ,परसेलखार,मुनमुना भर्रीखार कुल्लूपानी बदौरा,माठपुर ,कोदवा गोड़ान एवं कामठी सहित विभिन्न ग्रामों में बोर खनन एवं हेडपंप स्थापना कार्य स्वीकृत किए गए , जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा !
इसके अलावा ग्राम पंचायत भेंड़ागढ़ एवं लोखान में भी 5 लाख 20 हजार रुपये -5लाख 20 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं !ग्राम पंचायत महिडबरा में 8 लाख 82 हजार 386 रुपये की लागत से पक्की नाली निर्माण कार्य भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है !
इस प्रकार जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति दीपा दीदी जी द्वारा एक वर्ष के भीतर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 में कुल 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार 856 रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति कराकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया गया है !
समस्त क्षेत्रवासियों ने दीपा दीदी जी के इस जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है ! ग्रामीणों ने कहा कि दीदी जी लगातार क्षेत्र के विकास ,मुलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं ! क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में क्षेत्र और अधिक विकास की ओर अग्रसर होगा !