पुटपुटा और भाखुर दौरे पर विधायक भावना बोहरा, ग्रामीणों को साल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

lok sev
previous arrow
next arrow
वनांचल ग्राम पुटपुटा और भाखुर पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, आदिवासियों की सुनीं समस्याएं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
कवर्धा/पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय विधायक भावना बोहरा अपने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में विधायक भावना बोहरा पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दुर्गम वनांचल ग्राम पुटपुटा और भाखुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निवास पर सौजन्य भेंट की और सुदूर वनांचल में रहने वाले जनजातीय समाज की महिलाओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं।

पुटपुटा में सुमीर पुसाम के निवास पर हुआ भोजन
वनांचल ग्राम पुटपुटा आगमन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन मंत्री सुमीर पुसाम के गृह निवास पर विधायक भावना बोहरा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने सुमीर पुसाम के परिजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण किया। इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और आतिथ्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

भाखुर में आदिवासी दीदियों से संवाद और समस्याओं का समाधान
इसके पश्चात विधायक भावना बोहरा सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम भाखुर पहुंचीं। भाखुर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं आदिवासी दीदियों (महिलाओं) ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बेहद संवेदनशीलता के साथ स्थानीय आदिवासी महिलाओं के बीच बैठकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, पानी, स्वास्थ्य, राशन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ जनों और बूथ अध्यक्ष का हुआ सम्मान
संगठन और क्षेत्र के वरिष्ठ जनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भाखुर के बूथ अध्यक्ष संतराम जी का विशेष रूप से सम्मान किया। इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक लामू सिंह जी के मार्गदर्शन और सेवा कार्यों को रेखांकित करते हुए विधायक द्वारा उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और कठिन परिस्थितियों में भी बूथ स्तर पर उनकी मेहनत के बदौलत ही आज भाजपा वनांचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रही है। इस दौरे में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित

Related posts