प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव को जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाएं

lok sev
previous arrow
next arrow
प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव को जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाएं
पंडरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण पूसाम ने प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कृष्ण पूसाम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जनक ध्रुव आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्होंने समाज के उत्थान, विकास एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाज के अधिकारों तथा विकास के लिए प्रभावी कार्य कर रहा है।
उन्होंने ईश्वर से जनक ध्रुव के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह जनसेवा और समाजहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें तथा प्रदेश और समाज को नई दिशा प्रदान करते रहें।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी जनक ध्रुव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts