शक्ति केंद्र कुकदुर में भाजपा की मासिक बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करने पर जोर

lok sev
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई कुकदुर अंतर्गत शक्ति केंद्र कुकदुर में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में शक्ति केंद्र एवं विभिन्न बूथों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती इन्हीं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ में नियमित संपर्क अभियान चलाने एवं जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री Narendra Modi के चर्चित कार्यक्रम “मन की बात” को सामूहिक रूप से सुना जाएगा तथा कार्यक्रम में बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से किए गए सात महत्वपूर्ण आह्वानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लाभार्थियों से नियमित संपर्क स्थापित करने, योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में यह तय किया गया कि पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा और उन्हें पुनः सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री दशरथ कुंभकार, मंडल मंत्री एवं संयोजक श्री रामगोपाल वट्टी, गणेशराम मरावी (बूथ अध्यक्ष सिंगपुर), सुखराम श्याम (बूथ अध्यक्ष मुनमुना), उत्तरा परस्ते (बूथ अध्यक्ष मूंनगाडीह), चंद्रभान श्याम (बूथ अध्यक्ष कुकदुर), श्रीमती फुलेश्वरी मरकाम (मंडल मंत्री), रोहित परस्ते (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), चंद्र लाल टेकाम, मन्नू यादव, नंदराम मरकाम एवं सिद्धू राम सहित बड़ी संख्या में सक्रिय एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

Related posts