राहुल गांधी के जन्मदिन पर वनांचल में कांग्रेस का कार्यक्रम, आदिवासी समाज के बीच पहुंचीं पूर्व विधायक ममता चंद्राकर
कबीरधाम। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर कांग्रेस मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलकी के आश्रित ग्राम तेलियापानी धोबे में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने किया।
ममता चंद्राकर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर आदिवासी भाई-बहनों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया तथा उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों की जानकारी दी। बैगा बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में ममता चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर पैदल चलकर देशवासियों से सीधा संवाद किया और जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों की आवाज बनने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष खोवाराम भास्कर, महामंत्री अजीत साहू, महामंत्री राकेश चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच डोमन मरकाम, रूपेंद्र वर्मा, शिवकुमार धुर्वे, संतोष पनारिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नंदराम पन्द्राम, सतीश कोठारी, अंगद शिव, रामकिशुन, हेमंत ब्रम्हे, कंवल मार्को, जोहरी धुर्वे, नवल सिंह मार्को, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।



