सुशासन तिहार 2026: अमनिया पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिला समाधान

lok sev
previous arrow
next arrow
सुशासन तिहार 2026: अमनिया पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिला समाधान
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनिया में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। “सुशासन की सरकार – जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून 2026 तक चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है। इसी क्रम में अमनिया पंचायत में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और आवेदनों का निराकरण किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला सदस्य दीपा धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल, ओटी लोखन, ग्राम पंचायत सरपंच अभय तथा सरपंच प्रतिनिधि उत्तम भट्ठ उत्तरा बर्मन आवासमित्र सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर का अवलोकन किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर के दौरान राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़े कई आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही की गई। ग्रामीणों ने शासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उनकी समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो रहा है।

इस आयोजन ने शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर भरोसा मजबूत करने का कार्य किया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों से न केवल समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो रहा है।

Related posts