

19 रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दो गौरव पथ, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, भूमि समतलीकरण, शिव मंदिर जीर्णोद्धार सहित विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। विधायक भावना बोहरा द्वारा इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक अधोसंरचना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा का स्वागत करते हुए इन विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से गांवों के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।
