लोखान में मासूम की दर्दनाक मौत: शाम को नाले में बहा, सुबह 1 किलोमीटर दूर मिला शव

lok sev
previous arrow
next arrow
नाला में बहने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, एक किलोमीटर दूर मिला शव
पंडरिया/कुकदूर। कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की नाले में बह जाने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बच्चा किसी कारणवश नाले के पास गया था, तभी तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा दोबारा खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में नालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Related posts