कामठी शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक, ‘मन की बात’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

lok sev
previous arrow
next arrow
कामठी शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प ‘मन की बात’ का संदेश
कामठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से कामठी शक्ति केंद्र में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कुकदुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणादायक मंच है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों, देश की उपलब्धियों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

 

                                                                  बैठक में महामंत्री दीपक सलूजा ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है। इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहन मिलता है।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल ओटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक में उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद,दशरथ कुंभकार, विजय मरकाम, रामशरण साहू, विजय गढवाल, रामनाथ करायेत, भागसिंग, मोहित यादव, कृष्णा पनारिया, मनहरण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मधुर पोलमी सरपंच ने भी बैठक में सहभागिता निभाई।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि शक्ति केंद्र के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी संदेशों से जुड़ सकें।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य को लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

Related posts