कामठी शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प ‘मन की बात’ का संदेश
कामठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से कामठी शक्ति केंद्र में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कुकदुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणादायक मंच है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों, देश की उपलब्धियों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।



