वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड्डू बैगा से विधायक भावना बोहरा ने की आत्मीय मुलाकात, शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित
पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भैंसाडबरा पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बैगा समाज के सम्माननीय प्रमुख श्री बड्डू बैगा से उनके निवास पर आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विधायक ने उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि श्री बड्डू बैगा जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे तपस्वी कार्यकर्ताओं के त्याग, मेहनत और सेवा भाव के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज जन-जन के विश्वास का प्रतीक और विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन सकी है।
इस अवसर पर विधायक ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से भी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भेंट के दौरान आत्मीय वातावरण में संगठन, समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनके योगदान को सदैव याद रखती है तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।