कुई-कुकदुर मंडल में भाजयुमो की भव्य तिरंगा बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में गूंजे भारत माता के जयकारे

lok sev
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदुर मंडल में भाजयुमो की भव्य तिरंगा बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
कुई/कुकदुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्र को समर्पित ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान देशभर के साथ प्रदेश में भी उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुई-कुकदुर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के लिए उनके योगदान का विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए युवाओं को देशभक्ति की भावना से जुड़ने का आह्वान किया गया।
भव्य बाइक रैली लोखान से प्रारंभ होकर सिंगपुर, कामठी, कड़मा, दैहानटोल और कुकदुर होते हुए कुई बाजार चौक पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया और जगह-जगह कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी चंद्रकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रतिराम भट्ट, महामंत्री दीपक सलूजा, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश पन्द्राम और महामंत्री विजय गढ़ेवाल सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा द्वारिका विश्वकर्मा, भागसिंह मरावी, बहादुर सोनी, रामनाथ करायत, रामशरण साहू, श्यामसिंह मरकाम, नरेंद्र पुसाम, जगदीश मरकाम, तुलसी यादव, शिवप्रसाद परस्ते, समीर गढ़ेवाल, मेलूराम पटेल, कार्तिकराम, शिवप्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर भी है। रैली के माध्यम से आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की गई।
कुई-कुकदुर मंडल में आयोजित इस भव्य तिरंगा बाइक रैली ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

Related posts