रायपुर में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस वार्ता कल
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट आगमन होगा।
रायपुर पहुंचने के बाद डॉ. विक्रांत भूरिया सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में आदिवासी कांग्रेस से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
प्रेस वार्ता के पश्चात डॉ. विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को निर्धारित समय से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सचिव कृष्णा पूसम ने सभी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से समय का विशेष ध्यान रखने तथा कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायपुर आगमन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह है और सभी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभानी है।
जारीकर्ता — कृष्णा पूसम, प्रदेश सचिव, आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़