गडई में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत, कृष्णा पुसम समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

lok sev
previous arrow
next arrow
गडई में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत
गडई। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के गडई आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस कृष्णा पुसम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भूरिया का बिरन माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
डॉ. विक्रांत भूरिया के स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कवर्धा और खैरागढ़ क्षेत्र से पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी डॉ. भूरिया का स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर नारायण धुर्वे, अशोक मरावी, संतोष धुर्वे, संजय धुर्वे, नानुकल गाड़ेवाल, मंडावी सहित आदिवासी कांग्रेस के कई प्रदेश पदाधिकारी, जिलास्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. विक्रांत भूरिया के सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम रहा, जहां प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में उन्होंने संगठन की गतिविधियों, आदिवासी समाज से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी साझा की। इस दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के पश्चात डॉ. विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रदेश दौरे से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। डॉ. भूरिया के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से गडई में आदिवासी कांग्रेस की सक्रियता भी नजर आई।

Related posts