मोहगांव रुसे संकुल में शिक्षक सम्मान समारोह, 92 शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

lok sev
previous arrow
next arrow
सेवानिवृत्त एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित, 92 शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान
मोहगांव रुसे। संकुल मोहगांव रुसे के अंतर्गत सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में 17 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों में श्री लालजी चंद्रवंशी, तिरिथ राम साहू, नेतराम चंद्रवंशी एवं मधु मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। वहीं संकुल क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन को सही दिशा देने और उन्हें ज्ञान प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संकुल क्षेत्र के शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के विकास में योगदान दे रहे हैं।
समारोह में शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राचार्य श्री प्रफुल्ल बिसेन, नंदू राम निर्मलकर, कार्तिक राम पात्रे, उत्तर कुमार शर्मा, उदय शर्मा, कमल सोनी, रामेश्वर आदिले, राजेश पांडे, संतोष चंद्रवंशी, ओम प्रकाश सोनी, गुनी राम, सीमा महोबिया, दिव्या ठाकुर, सुखचैन पनागर, ईश्वरी धुर्वे, संतोष साहू, नरेश चंद्रवंशी, भुवन नारंग, कुमार सुनील चंद्रवंशी अनुरागी, पूना राम, कश्यप, नरेश गेंद्रे, चंद्रकुमार जायसवाल, धरमराज साहू, देवानंद चंद्रवंशी, रामकुमार तिवारी सहित संकुल क्षेत्र के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
समारोह में लगभग 92 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना की गई।

Related posts