दिनांक – 07.10.2026 थाना – कुकदुर, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 08 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुकदुर पुलिस की कार्यवाही में 11 मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त 04 वाहन सहित कुल 31,40,000/- रुपये की संपत्ति जब्त।
पशु तस्करी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक-06.10.2026 की दरम्यानी रात ग्राम पोलमी क्षेत्र से मवेशियों के अवैध परिवहन किए जाने की सूचना थाना कुकदुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच एवं निगरानी की गई। इस दौरान CG-28 N- 5024, CG-28 N-7104, CG PN-8951 एवं CG-10 CC-6837 को रोककर जांच करने पर चारों वाहनों में कुल 08 नग भैंस एवं 03 नग पाड़ा, कुल 11 मवेशी, बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मवेशियों को सुरक्षित बरामद करते हुए परिवहन में प्रयुक्त चारों वाहनों को विधिवत जब्त किया गया।



