पंडरिया JSKB शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का कुकदूर तबादला

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया JSKB शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का कुकदूर तबादला
विधायक भावना बोहरा से कर्मचारियों ने की थी शिकायत, स्थानांतरण के बाद सहकारी समिति कर्मचारियों में खुशी
पंडरिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (JSKB) की पंडरिया शाखा के प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का स्थानांतरण कर उन्हें कुकदूर शाखा में पदस्थ किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पंडरिया ब्लॉक के सहकारी समिति कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विगत दिनों पंडरिया ब्लॉक के विभिन्न सहकारी समितियों के प्रभारियों एवं कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक की कार्यशैली को लेकर आपत्ति जताई थी। कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी कार्यप्रणाली से विभागीय कार्यों, समितियों के संचालन और कर्मचारी हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

विधायक की पहल के बाद हुई कार्रवाई
कर्मचारियों के अनुसार, विधायक भावना बोहरा ने उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए बैंक प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बैंक प्रशासन ने तौकीर मोहम्मद खान का पंडरिया शाखा से कुकदूर शाखा में स्थानांतरण कर दिया।
कर्मचारियों ने जताया आभार
स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सहकारी समिति कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा था, जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई हुई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस निर्णय से सहकारी समितियों के कामकाज में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति पंडरिया ब्लॉक के समस्त सहकारी समिति कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की ओर से जारी की गई है।

Related posts